फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बैठक में लोकदल की सदस्यता दिलाई गयी

बैठक में लोकदल की सदस्यता दिलाई गयी

Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बैठक में लोकदल की सदस्यता दिलाई गयी
पुरकाजी। लखनौती में लोकदल की बैठक छात्र सभा के ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष राठी के आवास पर हुई। जिसमें चौधरी चरण सिंह की नीतियों के बारे में बताया गया। युवाओं को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन

बैठक में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने कहा कि बढ़ती महंगाई को लेकर परेशान जनता की तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। मौजूदा समय में प्रत्येक वर्ग का आदमी बेहद परेशान है और देश प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि अधिकारी बेलगाम हो गए हैं कहीं पर भी बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी हर तबका परेशान है। तारिक मुस्तफा, गोल्डी राठी, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, जावेद अहमद, महबूब सलमानी, सुरेंद्र सिंह, प्रशांत राठी, प्रवीण, तरुण, सचिन, जतिन, शुभम, अर्पित, मोनू, अरविंद, हर्ष, शिवम राज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मास्टर दलबीर सिंह और संचालन अंकित सहरावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed