{"_id":"5b6c90364f1c1b9c3e8b5f15","slug":"161533841462-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो क्लिप की लेब में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो क्लिप की लेब में होगी जांच
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मुनि प्रकरण में वीडियो क्लिप की लैब में होगी जांच
खतौली।
जैन मुनि नयन सागर से जुड़ी वीडियो क्लिप की दिल्ली में जांच कराई जाएगी। अब मामले की जांच को गठित 15 सदस्यीय कमेटी के निर्णय पर नजरें टिक गई है। युवती के पिता ने बताया कि चंडीगढ़ में यह भी तय हुआ है कि वीडियो की जांच पड़ताल सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
चंडीगढ़ के सेक्टर 27 स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जैन मुनि नयन सागर का चातुर्मास चल रहा है। वहलना प्रवास के दौरान 23 और 24 जून की तारीखों में बनी वीडियो वायरल को लेकर हंगामा मचा हुआ है। दिल्ली, एनसीआर और वेस्ट यूपी से चंडीगढ़ पहुंचे जैन समाज के प्रतिनिधियों से जैन मुनि की वार्ता के बाद गठित कमेटी के फैसले पर अब उपाध्याय नयन सागर का भविष्य टिका है। हालांकि 15 सदस्यीय कमेटी में मुजफ्फरनगर और खतौली से किसी को शामिल नहीं किया गया है। चंडीगढ़ से लौटे युवती के पिता ने बताया कि बैठक में यह तय हुआ कि जांच पड़ताल की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। वीडियो क्लिप से कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है, इसकी लैब में जांच भी कराई जाएगी। युवती के पिता ने बताया कि चंडीगढ़ में हुई वार्ता के दौरान जब जैन मुनि से पूछा कि वीडियो में आप दिख रहे हैं और इसकी क्या सच्चाई है। इस सवाल पर जैन मुनि ने चुप्पी साध ली। युवती के पिता ने बताया कि उन्हें केवल पांच मिनट ही नयन सागर से मिलने का समय दिया गया। पिता का यह भी आरोप है कि उनकी बेटी को जैन मुनि ने ही कहीं छिपाया है। कमेटी ने सत्य और न्याय को आधार बना कर जांच की तो मामले की सच्चाई छिप नहीं पाएगी। 28 जुलाई से बेटी परिजनों से नहीं मिली है। फिलहाल वह कहां है, उन्हें भी नहीं मालूम। बतातें चले कि 15 सदस्यीय जांच कमेटी 18 अगस्त तक मामले में अपना निर्णय सुनाएगी। यह भी तय हो चुका है कि जो निर्णय कमेटी लेगी, वह जैन मुनि नयन सागर और समाज को स्वीकार करना होगा।
जैन मुनि के सेवक कम्मो को तलब करे जांच कमेटी
खतौली। चंडीगढ़ गए जैन समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि युवती के इर्द-गिर्द जैन मुनि के गुंडों का घेरा है। हरिद्वार कोर्ट के बाहर की वीडियो में तीन संदिग्ध लोग खतौली की युवती को बयान के लिए लाए थे। उन्होंने यह तक कहा कि जैन मुनि का सेवक कम्मो हर राज जानता है। वहलना की वायरल वीडियो में जैन मुनि के साथ वह भी दिख रहा है। जांच कमेटी कम्मो से भी सवाल-जवाब करें।