{"_id":"5b6c8baa4f1c1b05468b6d51","slug":"161533840298-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी में दो युवकों के डूबने की सूचना हडकंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नदी में दो युवकों के डूबने की सूचना हडकंप मचा
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों के गंगा नदी में डूबने की खबर से हड़कंप मचा
मोरना। दो युवकों के गंगा नदी में डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। गंगाघाट पर पहुंचे एसडीएम सहित पुलिस अधिकारियों ने डूबने की आशंका को लेकर गोताखोरों की सहायता से गंगा नदी में युवकों को तलाश करवाया। अनहोनी की आशंका को लेकर पीएसी के गोताखोरों को शुक्रताल बुलवाया गया।
तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित गंगा घाट पर दो युवकों के गंगा में डूबने की सूचना पर प्रशासनिक अमला शुक्रताल की ओर दौड़ गया। गंगा घाट पर पहुंचे एसडीएम जानसठ विजय कुमार, सीओ राम मोहन शर्मा, थाना भोपा प्रभारी डा. ब्रजेश प्रताप सिंह, दरोगा चंद्रसैन सैनी ने मोटरबोट में बैठकर मुख्य गंगा घाट व विश्व कल्याणी घाट का निरीक्षण किया। सूचना देने वाले ने मोबाइल फोन बंद कर लिया, तभी गंगा पुल से उत्तर की ओर दो युवकों के डूबने की बात भोकरहेड़ी निवासी डा. मुकेश उनकी पत्नी तथा सालारपुर निवासी व्यक्ति ने कही। घंटों तक पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से गंगा नदी व आसपास किसी ठोस प्रमाण को लेकर निरीक्षण किया। आसपास किसी व्यक्ति के कपड़े, जूते, मोबाइल या अन्य कोई सामान व ठोस प्रमाण न मिलने से सूचना अपुष्ट प्रतीत हुई। किसी भी अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को शुक्रताल बुलवा लिया। बृहस्पतिवार शाम तक किसी अनहोनी की सूचना प्राप्त नहीं हुई थी।