{"_id":"5b352eff4f1c1bc57b8b4a28","slug":"161530212095-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नुमाइश पंडाल में खेल विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले खिलाडियों का उत्साहवर्द्धन किया गया।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह पाल ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन्हें अच्छे प्रशिक्षण की आवश्यकता है। पाल ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के सामने आर्थिक समस्या नहीं आनी चाहिए। भाजपा खेल प्रतिभाओं को मौका देकर आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जिले की खिलाड़ी दिव्या सैन काकरान को इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 लाख देंगे। समाज में ऐसे लोग हैं, जो खिलाडियों की मदद के लिए आगे आने को तैयार हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम से खिलाड़ियों में एक नया उत्साह जगेगा। खिलाड़ियों का सम्मान और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए समाज को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में सभी प्रकार के खेलों में भाग लेने वाले जिले के सैकड़ों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह, भाजपा नेता शिवराज त्यागी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर गीत-संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। संचालन सूबेदार रणधीर सिंह ने किया।