{"_id":"5b0da0dd4f1c1b946e8b559a","slug":"161527619805-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बोरा बांध योजना का शुभारंभ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बोरा बांध योजना का शुभारंभ किया
Updated Wed, 30 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। गांव जौली में डीएम राजीव शर्मा द्वारा बोरा बांध योजना का शुभारंभ फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग। इस मौके पर किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बिजनौर के सांसद ने की। जौली में आयोजित बोरा बांध योजना का यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में किसी भी स्थान पर होने वाला पहला कार्यक्रम है।
जल संरक्षण व फसलों के लिए खेतों में उपजाऊ मिटटी को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास के चलते विकास खंड मोरना के गांव जौली में मंगलवार को महत्वकांशा योजना बोरा बांध परियोजना का शुभारंभ डीएम राजीव शर्मा, बिजनोर के सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान रिहाना प्रवीन द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटने के साथ ही बोरा भरकर किया गया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि जीवन बचाना है, तो पानी बचाना होगा। बोरा बांध के विषय में बताया कि खेतों में जल के बहाव के विपरीत मेंढ पर बोरा बांध लगाकर पानी को खेत में रोका जाएगा। इससे हमें जल स्तर को बढ़ाने में मदद तो मिलेगी ही इसके साथ ही खेत में उपजाऊ मिटटी पैदा होगी। खेत से अच्छी पैदावारी भी मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमे फॉसफोरस पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। कूड़ा को तकनीकि से खेतो में सड़ाकर खाद बनाना चाहिए। उन्नत व उच्च श्रेणी के बीजों की बुआई कर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में बनने पर बल देते हुए विस्तार से चर्चा की। मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियों व लाभप्रद योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए किसानों की समस्या के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने बोरा बांध योजना के लिए ग्राम प्रधान रिहाना को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना के अनेक लाभ किसानों को मिलेंगे तथा मेंढ़ विवाद भी नहीं होंगे। उप निदेशक कृषि नरेन्द्र सिंह ने भी किसानों को उत्तम पैदावारी के लिए आवश्यक जानकारी दी। डीडीओ मोतीलाल व्यास, कृषि अधिकारी पवन कुमार, ब्रहमप्रकाश शर्मा, जसवीर सिंह ने भी किसानों को जानकारी दी। ग्राम प्रधान रिहाना प्रवीण व उनके पति शाहरजा नकवी ने गांव की प्रमुख समस्याओं को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा। किसान काजिम रजा, जफर मेंहदी रजा, नसीम, अनिस कुरैशी सहित एक दर्जन किसानों की लगभग सौ बीघा भूमि में दो हजार बोरे खेतों की मेंढ पर लगाकर जल संरक्षण, भूमि संरक्षण का प्रयास किया गया है। एसडीएम खतौली अतुल कुमार, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, बीडीओ मोरना बीपी सिंह, बुढ़ाना सुभाचंद, बघरा अशोक कुमार, शाहपुर योगेन्द्र लाल भारती, प्रधान इजहार अहमद, इरफान उर्फ अप्पी, शहजाद अंसारी, संसार सिंह, अनुज कुमार, सुक्रमपाल, दारा सिंह, बुद्धराम, शाहनजर, किसान नेता ओमकार अहलावत मौजूद रहे। अध्यक्षता सांसद कुवंर भारतेंद्र ने की तथा संचालन अरविंद कुमार ने किया।