{"_id":"5af348cb4f1c1b3b0a8b9461","slug":"161525893323-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर श्रद्धालुओं की बस पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर श्रद्धालुओं की बस पलटी
Updated Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर श्रद्धालुओं की बस पलटी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाईपास हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हुए, जिनमें से महिलाओं समेत छह तीर्थ यात्रियों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने अन्य बस से तीर्थ यात्रियों को हरिद्वार रवाना किया। सभी श्रद्धालु अलीगढ़ से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे।
मंगलवार रात को अलीगढ़ से तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार जा रही थी। रात करीब तीन बजे जब बस यहां नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पहुंची, तो बिलासपुर के सामने बस अचानक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। यात्रियों के अनुसार चालक को अचानक नींद झपकी आई और बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस पलटने पर तीर्थ यात्रियों में हाहाकार मच गया। सभी मदद के लिए चिल्ला उठे। अन्य वाहनों में सवार यात्रियों ने मदद कर यात्रियों को बस के शीशे तोड़ कर बाहर निकाला। इसी दौरान सूचना मिलने पर नई मंडी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के अनुसार हादसे में एक दर्जन तीर्थ यात्री चोटिल हुए। गंभीर रूप से घायल सतीश कुमार लालाराम, कमलेश पत्नी सतीश, अंकुर जैन पुत्र सतीश, माहीचंद, मंजू गुप्ता, शिवशंकर को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पर एक साइड का यातायात बाधित रहा। पुलिस ने अन्य बस से यात्रियों को हरिद्वार के लिए रवाना किया।