{"_id":"5abfd76f4f1c1bc5618b4c76","slug":"161522521967-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप यज्ञ के साथ गायत्री महायज्ञ सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप यज्ञ के साथ गायत्री महायज्ञ सम्पन्न
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीप यज्ञ के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न
मुजफ्फरनगर। शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुए चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन दीप यज्ञ हुआ। इसके साथ ही धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। टोली नायक श्याम बिहारी दूबे ने गायत्री मंत्र की व्याख्या की।
गांधी पालीटेक्निक 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शनिवार को दीप यज्ञ हुआ। काफी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर मंगल कामना की। यज्ञाचार्य जितेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रों से नामकरण, जन्मदिन आदि संस्कार कराए। हेमराज तत्वदर्शी एवं गणेश पंवार ने आध्यात्मिक भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया। दीप महायज्ञ में संगीत का भक्तिमय कार्यक्रम हुआ। गोष्ठी में कुलदीप शर्मा, अशोक कुमार, शरद गोयल, अभिनव शर्मा, विधायक कपिलदेव अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन रुकमणि भारद्वाज ने किया।