{"_id":"5a1861f34f1c1bd0408b8bf5","slug":"161511547379-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में दहेज प्रथा पर कसे तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में दहेज प्रथा पर कसे तंज
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गोल्डन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में अभिव्यक्ति का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अनेक संदेश देने वाले नाटकों का मंचन किया गया। छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ, दहेज प्रथा के साथ शिक्षा को लेकर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शुभारंभ अतिरिक्त जनपद एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गौरव कुमार श्रीवास्तव, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने श्रीगणेश एवं हनुमान जी के स्तुतिगान को प्रस्तुत किया। इसके बाद एक दीया शहीदों के नाम, सूफी संस्कृति आदि पर छात्रों ने प्रस्तुति देकर अतिथियों का मनमोह लिया। छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर दहेज प्रथा पर तंज कसे। छात्रों ने अनेक नृत्य और नाटकों का मंचन किया।
प्रधानाचार्या आराधना वर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद प्रत्येक कक्षा में टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संचालन दीपक कुमार ने किया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी भारतवीर अहलावत, आलोक शर्मा, आकाश रावत, पल्लवी, अंशिका चौधरी, विनीत, सोमपाल, बिजेंद्र, ऊषा, शुचि, सोनू, अनुराधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कानून की जानकारी दी
मुजफ्फरनगर। न्यू होराइजन स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को संविधान और कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कविता और गीत प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य मीनाक्षी मित्तल ने बच्चों को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर और उनके लिखे संविधान की जानकारी दी।