{"_id":"5a0f32d24f1c1b69678bc567","slug":"161510945490-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव बुढाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव बुढाना
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। अध्यक्ष और सदस्यों प्रत्याशियों ने सिंबल मिलने के बाद चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। बैनर एवं पोस्टर लगाने में भी प्रत्याशी एक दूसरे को मात देने में लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम कुमार भूपेंद्र के निर्देश पर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अभियान चलाकर गलत जगहों पर लगे होर्डिंग, बैनर आदि उतरवाकर कब्जे में लिए। उपनिरीक्षक ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर बिना अनुमति के सरकारी संपत्ति, बिजली के खंभे आदि पर बैनर पोस्टर लगाने वाले अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमा दर्ज किया गया है।
996 को मुचलका पाबंद किया
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव को पुलिस प्रशासन बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्वक संपन्न करने में जुटा हुआ है। इसी मद्देनजर में पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए कस्बा बुढ़ाना के 666 और सिसौली के 306 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नही होने दी जाएगी। गड़बड़ी करने वालों और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।