फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीएम ने मृदा परीक्षण लैब का किया निरीक्षण

डीएम ने मृदा परीक्षण लैब का किया निरीक्षण

Sun, 12 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने मृदा परीक्षण लैब का किया निरीक्षण
डीएम ने मृदा परीक्षण लैब का किया निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने रविवार को उपनिदेशक कृषि कार्यालय में स्थापित मृदा परीक्षण लैब का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसान जनपद मेें स्थापित उन्नत तकनीक की मृदा परीक्षण लैब में अपनी खेती की मिट्टी का परीक्षण कराकर लाभ उठाएं। जनपद में उन्नत तकनीक की मृदा परीक्षण लैब और मृदा परीक्षण करने की मशीनें स्थापित है। लैब में नवीन तकनीकी माध्यमों से मृदा का परीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के बाद उपनिदेशक कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि मृदा लैब में 32 लाख रुपये कीमत की मृदा परीक्षण करने की मशीन स्थापित है, जो एक बार में 100 मृदा के नमूनों का परीक्षण कर रिपोर्ट देती है। डीएम ने इस मशीन में किए जा रहे मृदा परीक्षण को गौर से देखा व संबंधित अधिकारियों, लैब इंचार्ज से किसान हितों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने एनपीके प्रयोगशाला और स्टोर का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने किसान मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कृषि विभाग किसान मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड पर संबंधित विभाग और संबंधित अधिकारियों के सीयूजी मोबाइल नंबर अंकित कराए, ताकि किसी भी शंका के लिए किसानों को घर पर ही सुझाव मिल सके, उन्हें चक्कर न काटने पड़े। आज हमें पुरानी चीजों को बदलकर नए जमाने की तरह चलना होगा। उन्होंने निर्देश दिये कि किसान मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड को समय से किसान के पास पहुंचाया जाए, ताकि वह इसका लाभ उठा सके। किसान सहायक किसान के खेत की मिट्टी का सैंपल लेते समय किसान रसीद अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सहायकों से कहा कि वे सभी अपने अपने ग्रामों के किसानों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना ले और अपने अपने क्षेत्र एवं न्याय पंचायतों में 3-3 प्रगतिशील किसानों की एक प्रोफाइल भी तैयार कर लें, ताकि मृदा संबंधी समस्याओं का निराकरण समय से किया जा सके। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी पवन कुमार, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन विश्वकर्मा, एडीओ कृषि व किसान सहायक उपस्थित रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed