फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बुढ़ाना से अध्यक्ष पद पर 13 प्रत्याशी मैदान में

बुढ़ाना से अध्यक्ष पद पर 13 प्रत्याशी मैदान में

Wed, 08 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना से अध्यक्ष पद पर 13 प्रत्याशी मैदान में
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

चुनाव में तीन निकायों के लिए बुढ़ाना अध्यक्ष के पद पर 13, शाहपुर से 14 और सिसौली से छह प्रत्याशी अध्यक्ष पद की दौड़ में चुनावी दंगल में कूदे हैं। बुढ़ाना से बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन की भाभी शबा सिद्दीकी ने सपा के सिंबल पर नामांकन दाखिल किया।
नामांकन जमा करने के अंतिम दिन निकाय बुढ़ाना से बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भाभी शबा सिद्दीकी पत्नी फैजूद्दीन ने सपा के सिंबल पर नामांकन भरा। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, फैजूद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। बसपा के सिंबल पर नुसरीन बानो पत्नी तौसीफ अहमद ने नामांकन भरा। इस उधर, रालोद के सिंबल पर साधना त्यागी पत्नी बाल किशोर त्यागी ने नामांकन भरा। मौके पर रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, बालकिशोर त्यागी, सुरेंद्र सहरावत, पप्पन, सत्यपाल सहरावत सहित उनके समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बुढ़ाना के अध्यक्ष पद पर शबनम पत्नी नवाब, मुनव्वर जहां पत्नी अयाजुद्दीन, गुलनाज पत्नी माजूदीन, सुरंजना पत्नी रामअवतार, शिमला देवी पत्नी यशपाल, ममता पत्नी योगेंद्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। निकाय शाहपुर से कमलुद्दीन और नरेंद्र पाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निकाय बुढाना
बुढ़ाना। बुढ़ाना नगर पंचायत के कुल 28 हजार 848 वोटर एक अध्यक्ष और 17 नगर पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष पद पर 13 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं। कस्बे में हिन्दु-मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब बराबर-बराबर है। इस चुनाव में 14 हजार 985 पुरुष और 13 हजार 862 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।

नगर निकाय शाहपुर
बुढ़ाना। कस्बा शाहपुर में कुल 16 हजार 46 वोटर एक अध्यक्ष और 13 नगर पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष पद पर 14 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं। इस चुनाव में आठ हजार 396 पुरुष और सात हजार 750 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।


नगर निकाय सिसौली
बुढ़ाना। कस्बा सिसौली में कुल 11 हजार 661 वोटर एक अध्यक्ष व 13 नगर पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष के पद पर छह प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं। इस चुनाव में चार हजार 452 पुरुष तथा पांच हजार 209 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed