फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भास्कर क्लब ने क्रिकेट मैच जीता

भास्कर क्लब ने क्रिकेट मैच जीता

Wed, 01 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
भास्कर क्लब ने क्रिकेट मैच जीता
एकार्ड क्लब को 17 रन से हराया
विज्ञापन

मुजफ्फ्फरनगर। जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए रोमांचक मैच में भास्कर क्लब ने एकॉर्ड क्लब मंसूरपुर को 17 रन से पराजित कर चार अंक अर्जित किए। मैन ऑफ द मैच प्रवीण कुमार रहे।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विकास शर्मा ट्रॉफी के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही लीग के पूल सी में मंगलवार को भास्कर क्लब और एकार्ड क्लब मंसूरपुर के बीच मैच हुआ। कैराना की भास्कर क्लब ने पहले बैटिंग की और 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। बादल ने 61रन की शानदार पारी खेली। साहिल 28, प्रवीण 24 और राजेश 21 ने भी अच्छा योगदान दिया। वंशज ने चार विकेट चटकाए। एकॉर्ड क्लब मंसूरपुर ने टारगेट का पीछा करते हुए रन बनाने शुरू किए, लेकिन विकेट गिरते रहने से जीत के लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। एकॉर्ड के राशिद ने 32 महत्वपूर्ण रन बनाए। अब्बास ने भी 35 रन का योगदान टीम को दिया। एक समय एकॉर्ड क्लब को 7 ओवर में 49 रन बनाने थे, लेकिन भास्कर के गेंदबाजों ने अच्छी बालिंग कर मैच अपनी टीम को मैच जीता दिया। अफसर ने तेज 49 रन बनाए। पारी के 29 में ओवर में एकॉर्ड क्लब 167 रन बनाकर आउट हो गया। भास्कर क्लब के सनी ने 3 तथा प्रवीण और पंकज ने 2-2 विकेट लिए। मैच के अंपायर अरशद और रवि तथा स्कोरर नीलांश रहे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव सदस्य मनोज पुंडीर और एमसीए के जॉइंट सेक्रेटरी ओमदेव सिंह, अतीक, गौरव नंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed