{"_id":"59caa05e4f1c1bcf538b488c","slug":"161506451550-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने समारोह में विधायक व एसडीएम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने समारोह में विधायक व एसडीएम को घेरा
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने विधायक और एसडीएम को घेरा
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
किसानों के ऋण वितरण मोचन प्रमाण पत्र समारोह में पहुंची महिलाओं ने विधायक विक्रम सैनी और एसडीएम कन्हई सिंह का घेराव कर राशन की दुकान का आवंटन प्रस्ताव गैर कानूनी बताते हुए उसको निरस्त कराने की मांग की। विधायक ने महिलाओं को जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
मोहल्ला गीतापुरी भूड़ की महिलाएं अनिल पुंडीर के नेतृत्व में मंगलवार को एकत्र होकर नवीन मंडी में चल रहे प्रमाण पत्र समारोह में पहुंची। इन महिलाओं ने समारोह के बीच में ही पहुंचकर मंच पर बैठे विधायक विक्रम सैनी और एसडीएम कन्हई सिंह का घेराव किया। इन महिलाओं का कहना था कि गीतापुरी की राशन की दुकान का सोमवार को खुली बैठक में आवंटन प्रस्ताव किया गया, जिसमें मोहल्ले के राशन कार्डधारकों को नहीं बुलाया। प्रधान व ग्राम सचिव ने दूसरे समुदाय के फर्जी कार्डधारकों को बैठक में बुलाकर गैर कानूनी तरीके से आवंटन का प्रस्ताव करा दिया। महिलाओं ने विधायक व एसडीएम से प्रस्ताव निरस्त कराने की मांग की। विधायक ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। घेराव करने वाली महिलाओं में रानी, सुनीता, अनिता, राजकुमार, शांति, सहमति, शकुंतला, शिवानी, पूनम, ममता, कुसुम शर्मा, सोमवती, सुनीता, मंजू, महेंद्री आदि शामिल रहीं।