फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्कूल में बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया

स्कूल में बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया

Wed, 06 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया
स्कूल में बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पिकेट इंटर कालेज में बच्चों ने शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। शिवानी, शैलजा, रवीना आदि छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र सुलेंद्र ने राधा के वेश में नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा सोनू, दीपक आदि कविता पाढ़ किया। संचालन अनिल हडसन ने किया। इस अवसर पर आरसी लाचन, एसएस मेहरा, वीएन शर्मा, संजीव कुमार वर्मा, रमेश चंद आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।

मेपल्स में शिक्षक दिवस मनाया
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेपल्स अकादमी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपने अपने शिक्षकों को विभिन्न उपाधियां प्रदान कर सम्मानित किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा ने छात्रों को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। प्रबंधकगण मुकेश संगल व विपिन संगल ने शिक्षकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। चेयरमैन नवीन उपाध्याय ने सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाला शिक्षक दिवस हमारे गुरुजनों के सम्मान को बढ़ाता है। यह शिक्षकों की महत्ता को बताने वाला प्रमुख दिवस है।
विज्ञापन


शिक्षक दिवस पर प्रतियोगिता
खतौली (मुजफ्फरनगर)। विशाल इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर सुलेख प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक एसएन अग्रवाल व प्रधानाचार्या शारदा अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। वासु शर्मा, मिन्हाल, अमोलिका, रिया जैन, अंकित पाल, स्नेहा, जुबैर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed