{"_id":"5995ed294f1c1b60228b46c2","slug":"161502997801-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बदमाश नितिन का शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बदमाश नितिन का शव परिजनों को सौंपा
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बदमाश नितिन का शव परिजनों को सौंपा
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। नंगला खेपड़ गांव के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी बदमाश नितिन ठाकुर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शव को दो थानेदार पुलिस अभिरक्षा में उसके गांव तक शव पहुंचाकर आए। बदमाश के मारे जाने के बाद मौके से फरार हुए सोनू गुर्जर की तलाश में पुलिस जुट गई है।
मीरापुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी उप निरीक्षक पवन कुमार की ओर से मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बुधवार सुबह पुलिस ने नंगला खेपड़ के जंगल में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी बदमाश नितिन को मार गिराया था। नायब तहसीलदार की ओर से शव का पंचनामा भरा गया। बृहस्पतिवार को मारे गए बदमाश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान सूचना मिलने पर मृतक बदमाश नितिन के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि एसएसपी अनंत देव तिवारी के निर्देश पर नितिन के शव को उसके गांव पवरसा थाना अगौता जिला बुलंदशहर तक पहुंचाने के लिए एसओ रामराज आनंद प्रकाश मिश्रा और एसओ रतनपुरी गिरीश चन्द त्यागी पुलिस बल के साथ गए। देर शाम तक शव को उसके गांव पहुंचा दिया गया है। उधर, मुठभेड़ के बाद गांव नंगला खेपड़ निवासी श्यामवीर की अभिरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मुठभेड़ के दौरान हस्तिानपुर के अलीपुर मोरना निवासी सोनू गुर्जर की तलाश में पुलिस जुट गई है।