{"_id":"598f5a3c4f1c1b96558b4acd","slug":"161502566972-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिजनों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बाइक सवारों की तिरंगा यात्रा निकालकर देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के परिजनों को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइकों पर तिरंगा यात्रा निकाली। मंत्री के नेतृत्व में यात्रा भूपखेड़ी, मुजाहिदपुर, लोहड्डा, तुलसीपुर, चिंदौड़ा, दाहौड़, गालिबपुर आदि गांवों में पहुंची। गांव दूधाहेड़ी निवासी रामदास सन 1962 में हुई चीन और भारत की जंग में शहीद हो गए थे। गांव में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि शहीद की पत्नी की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने शहीद की पत्नी महावीरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र शर्मा, शोकेंद्र प्रधान, देवेंद्र राठी, संजीव राठी, राजवीर सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।