{"_id":"59496c954f1c1ba25e8b471c","slug":"161497984149-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट्स ने लगाया टारगेट पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट्स ने लगाया टारगेट पर निशाना
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैडेट्स ने लगाया टारगेट पर निशाना
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय विद्यालय में चल रहे एनसीसी शिविर में मंगलवार को निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया गया। कैडेट्स ने टारगेट पर निशाना लगाकर प्रतिभा दिखाई। इसके बाद प्रशिक्षणकर्ताओं ने कैडेट्स को हथियार खोलने और बांधने का प्रशिक्षण दिया। बाद में अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया।
विद्यालय में 82 यूपी बटालियन के दिशा-निर्देशन में वार्षिक कैंप में मेरठ ग्रुप की विभिन्न बटालियनों के कैडेट्स को निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया गया। कैडेट्स अंजू त्यागी ने अपने-अपने वर्ग में निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीता। एसडी इंटर कालेज के मैदान में फायरिंग रेंज पर कैडेट्स को निशानेबाजी के गुर सिखाए गए। कैंप कमांडेंट कर्नल अमरदीप त्यागी ने कहा कि लड़ाई के मैदान में लक्ष्य एक गोली एक दुश्मन होना चाहिए। सटीक निशानेबाजी से ही दुश्मन पर विजय प्राप्त होती है। इसके बाद हथियारों को खोलने की कला के बारे में बताया गया। जनपद के उमेंद्र देशवाल, सहारनपुर के सार्थक चौधरी, बागपत के मधुर शर्मा निशानेबाजी में क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
गर्ल्स कैडेट्स में मेरठ की अंजू त्यागी, जनपद की गुलशन चौधरी, बागपत की ललिता ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा किया। सभी को पुरस्कृत किया गया। शिविर में मेजर विजय ढाका, कैप्टन अरविंद चौधरी, शशांक भारती, वीरेश त्यागी, जयवर्धन, सूबेदार मेजर कशमीर सिंह, सतीश कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्राची राणा आदि मौजूद रहे।