{"_id":"5945841e4f1c1b0b758b47a2","slug":"161497728030-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने टीम के साथ पेट्रोल पंपों पर छापा मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने टीम के साथ पेट्रोल पंपों पर छापा मारा
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली(मुजफ्फरनगर)। एसडीएम कन्हई सिंह ने टीम के साथ पेट्रोल पंपों पर घटतौली पकड़ने को छापेमारी की। मशीनों में पल्सर कार्ड की जांच और स्टॉक रजिस्टरों को चेक किया। जांच में घटतौली नहीं मिली। छापेमारी को लेकर पेट्रोल पंपों के मालिकों में हड़कंप मचा रहा।
शासन की ओर से 30 जून तक प्रदेश के सभी जनपदों के समस्त पेट्रोल पंपों की जांच पड़ताल का कार्य पूर्ण करने के लिए डीएम को आदेश दिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को शासन को भेजनी है। डीएम के आदेश पर एसडीएम कन्हई सिंह ने शुक्रवार की देर शाम टीम के साथ मंसूरपुर के रिलायंस पेट्रोल पंप पर छापा मारा। पल्सर कार्ड की जांच की और मशीनों से तेल निकलवाकर उसकी मापतौल की। एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टरों को भी चेक किए। इस पेट्रोल पंप पर सबकुछ ठीक मिला। शनिवार को एसडीएम ने टीम के साथ हाइवे पर भंगेला के पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। जांच में पेट्रोल पंप पर किसी तरह की कोई घटतौली नहीं मिली। छापेमारी के दौरान अन्य पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम ने बताया कि जांच में घटतौली नहीं मिली है। टीम में आपूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारी तुंगनाथ प्रसाद, डीएलसी पारितोष डालाकोटी, एआरओ जगबीर सिंह शामिल रहे।