{"_id":"593ee0bf1126f41e768b458f","slug":"161497292991-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स अभियान चलाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स अभियान चलाएगी
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स चलाएगी अभियान
खतौली। एसडीएम कन्हई सिंह ने कहा कि सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करा भूमाफिया के विरुद्ध जिला बदर के साथ-साथ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करेगी। तहसील के सभागार में सोमवार को बुलाई गई बैठक में पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग सहित ग्रामपंचायत सचिव शामिल हुए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से संबंधित जिन भूमि पर भूमाफिया ने कब्जा किया है, उस भूमि को शासन के आदेशानुसार तुरंत चिह्नित कर कब्जामुक्त कराएं। इसके लिए एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स गठित की गई है। यह टीम मौके पर पहुंचकर उस भूमि को कब्जामुक्त कराएगी। कहा कि भूमाफिया के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। बैठक में तहसीलदार अमित कुमार, थाना खतौली, मंसूरपुर, रतनपुरी के प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहे।