फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   160 children will get benefit under Chief Minister Bal Seva Yojana

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में जिले के 160 बच्चे चिन्हित

Wed, 21 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
160 children will get benefit under Chief Minister Bal Seva Yojana
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 160 बच्चों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता या दोनों में से किसी एक को खो देने वाले बच्चों को आर्थिक सहायता के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में जिले के 160 बच्चों का चयन किया गया है। इस योजना का बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से शुभारंभ करेंगे। जिले के पात्रों को लाभान्वित किए जाने के लिए जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भारी जनहानि हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनपद में ही कोरोना संक्रमण के कारण 268 लोगों की मौत हुई है, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या कहीं अधिक है। कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के बच्चों की शिक्षा, शादी और भरण पोषण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक सहायता का एलान किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू की गई है। इस योजना में कोरोना संक्रमण के कारण मारे गए महिला और पुरुष के पात्र बच्चों के लिए सरकार द्वारा चार हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए सभी जनपदों के साथ ही जिले में भी गठित जिला टास्क फोर्स द्वारा आवेदन मांगे गए हैं। जिले से 160 पात्रों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इन पात्र बच्चों को इस योजना में लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का शुभारंभ 22 जुलाई को करेंगे। इसका सीधा प्रसारण सभी जनपदों में किया जाएगा। इस दौरान पात्रों को लाभान्वित करने के लिए जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश शासन से मिले हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन ने बताया कि प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी इस योजना को देख रहे हैं। योजना के शुभारंभ के बाद आवेदकों के खातों में तीन महीने की आर्थिक सहायता की राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed