फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   16 players selected in football and boxing trials

Muzaffarnagar News: फुटबॉल और बॉक्सिंग के ट्रायल में 16 खिलाड़ी चयनित

Thu, 21 Dec 2023 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
16 players selected in football and boxing trials
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल और बॉक्सिंग का जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया। इसमें प्रतिभाग करने वाले 16 खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन करने पर मंडलीय टीम के लिए चयन हुआ।


जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि 26 से 29 दिसंबर तक बरेली में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा 28 दिसंबर से चार जनवरी 2024 तक बस्ती स्थित अमर शहीद सत्यवाद सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें 49 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि फुटबॉल के ट्रायल में 10 खिलाड़ी प्रशांत राठी, हार्दिक अग्रवाल, चंद्रेश शर्मा, समर्पित तोमर, प्रेम, मयंक त्यागी, हर्ष शर्मा, प्रदीप कुमार, मानस गुप्ता और विक्रांत बालियान मंडलीय टीम के लिए चयनित किए गए। इसके अलावा बॉक्सिंग में छह खिलाड़ी तेजश, विश्वजीत, गौरव चौधरी, नकुल चौधरी, सुनील सिंह और जे आदित्य का चयन हुआ। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव जावेद कमर, भीम सिंह, सत्यकाम तोमर, सतीश सहरावत, उपेंद्र चौहान, आकाश कुमार, प्रदीप कुमार, गौरव संगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed