फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगनहर स्नानघाट का जीर्णोद्धार कराने की मांग

गंगनहर स्नानघाट का जीर्णोद्धार कराने की मांग

Thu, 27 Jun 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर स्नानघाट का जीर्णोद्धार कराने की मांग
गंगनहर स्नानघाट का जीर्णोद्धार कराने की मांग
विज्ञापन

खतौली। खतौली की चौपाल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम उनके स्टेनो को ज्ञापन देकर गंगनहर स्नानघाट का जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग की।
एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके स्टेनो अभिषेक को दिए ज्ञापन में बताया गया कि नगर की तमाम धरोहर की सुरक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। गंगनहर पर दोनों स्नानघाट पर सुरक्षा की दृष्टि से लोहे का जाल व अन्य उपाय कराया जाए। पुल के दोनों ओर चार फुट ऊंची जाली लगनी चाहिए, जिससे कोई भी व्यक्ति पुल के ऊपर से न कूद पाए। शीघ्र ही कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने वाली है. जिसमें दुर्घटना की संभावनाएं अधिक हो जाती है। गंगनहर से संबंधित उक्त समस्याओं का हल कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सुधीर गोयल, अजय जनमेजय, संदीप सिंघल, आशू अहलावत, मुकेश दत्त शर्मा, आफाक पठान, अनुज शर्मा, कुलदीप तोमर, बंटी शर्मा, सभासद असजद सैफी, अमित शर्मा, अंकुर सिंघल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed