{"_id":"5d13c6398ebc3e3cf40ad1ce","slug":"15615769986-muzaffarnagar-news160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की नौ औद्योगिक इकाईयों पर एक करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की नौ औद्योगिक इकाईयों पर एक करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की नौ औद्योगिक इकाईयों पर एक करोड़ का जुर्माना
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ मुख्यालय ने जनपद की नौ औद्योगिक इकाईयों पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। जिले में ये औद्योगिक इकाईयां दूषित जल को नालों के जरिए नदियों तक पहुंचा रही हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच रिपोर्ट के आधार पर नौ औद्योगिक इकाईयों के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई की गई है।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गत माह में जिले में पेपर मिल, डिस्टलरियों के अलावा अन्य उद्योगों की जांच की थी। बड़े पैमाने पर औद्योगिक इकाईयां जलदोहन करती हैं। जितना जलदोहन होता है, उसे पूरी तरह से इक्यूपमेंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) से साफ कर बाहर निकालना होता है। जांच में करीब नौ औद्योगिक इकाईयों में यह मानकों के विपरीत पाया गया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एएसओ डॉ. डीसी पांडेय के अनुसार अलनूर मीट फैक्ट्री, त्रिवेणी डिस्टलरी, महालक्ष्मी इंडस्ट्रीज, मीनू पेपर मिल, दिशा पेपर मिल, मेगमा इंडस्ट्रीज, डीलेक्स पेपर मिल, शक्ति क्राफ्ट, त्रिरुपति बालाजी औद्योगिक इकाईयों के जल में बीओडी, सीओडी के साथ अन्य मानक अधूरे मिले हैं। जिनके विरुद्घ जुर्माना की कार्रवाई की गई है।