{"_id":"5d13c5468ebc3e3cd371176b","slug":"15615767555-muzaffarnagar-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट्स ने किया वर्ड ऑफ कमांड का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट्स ने किया वर्ड ऑफ कमांड का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैडेट्स ने किया वर्ड ऑफ कमांड का प्रदर्शन
मुुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी कैंप के पांचवें दिन कैडेट्स ने ड्रिल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा फ्लैग एरिया तैयार करने का अभ्यास किया। उन्होंने वर्ड ऑफ कमांड का भी प्रदर्शन किया।
प्रथम चरण में कैडेट्स ने ड्रिल का अभ्यास किया। इसके पश्चात दूसरे चरण में ठीक 8.30 बजे वर्ड ऑफ कमांड हेतु कैडेट्स द्वारा प्रदर्शन किया गया, जिसमें कैडेट्स का चयन किया गया तथा अन्य कैडेट्स ने सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत समूह नृत्य, समूह गीत का अभ्यास किया। तीसरे चरण में कैडेट्स ने फ्लैग एरिया को तैयार करने का अभ्यास किया, जिसमें प्रज्ञा, कनिष्का, अनमोल, हर्षित आर्य, स्पर्श शर्मा, आकाश चौहान, विपिन, मयंक चौधरी, आर्यन कुमार, सागर, गौरव सिंह शामिल रहे। चतुर्थ चरण में ड्रिल अभ्यास एवं दूसरे सत्र में सभी के लिए खेल आयोजित किए गए। अंतिम चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वर्ड ऑफ कमांड, एनसीसी परीक्षा हेतु अभ्यास किया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल जितेंद्र मलिक सेना मेडल ने कहा कि कैडेट्स से लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। लैफ्टिनेंट कर्नल सुमित बंसल, डॉ. एसएनसिंह, ट्रेनिंग अधिकारी शशांक भारती, प्रथम अधिकारी विपिन कुमार, केयर टेकर राज कमल वर्मा, सुबेदार मेजर कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।