{"_id":"5d13c53d8ebc3e3ca40ce5e8","slug":"156157674610-muzaffarnagar-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
चरथावल। अकबरगढ़ मोड़ पर ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मृतक का साथी युवक गंभीर है। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। युवक की मौत से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
सिकंदरपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ मिंदर (22) नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार रात वह सिंगलपुर से कुटुंब के भाई की बरात से लौटा था। रात में बिरालसी से कुछ सामान लेने अपने साथी मोहनबीर उर्फ मोनू को लेकर मोपेड से गया था। वह थानाभवन मार्ग पर अकबरगढ़ तिराहे पर मोपेड लेकर पहुंचा, तो सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके से कुछ लोगों ने रात में गांव में सूचना दी। मालूम करने के लिए रात में मंदिर से एलान कराया गया कि मोपेड वालों का एक्सीडेंट हो गया है। यह खबर लगते ही ग्रामीण और मेहमान मौके पर दौड़ पड़े। मौके से दोनों घायलों को डायल 100 पुलिस सीएचसी ले गई। उसके बाद परिजनों ने दोनों घायलों को लेकर जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। लेकिन वहां से चिकित्सकों ने नाजुक हालत में धर्मेंद्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात में उपचार के दौरान मुजफ्फरनगर प्राइवेट नर्सिंग होम में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दूसरे युवक की हालत में गंभीर है। उसे जिला चिकित्सालय से रिलीव कराकर प्राइेवट नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। मृतक के भाई रणवीर ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। परिवार में शादी की रस्मों की खुशियां युवक की मौत के बाद फीकी पड़ गई। परिवार में कोहराम मचा है।
हेलमेट लगाया होता तो बच जाती जान
चरथावल। मोपेड़ सवार युवक की मौत के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बुधवार दोपहर गांव में परिजनों से जानकारी जुटाई। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बिना हेल्मेट के दुपहिया वाहन नहीं चलाने की अपील की। कहा कि यदि धर्मेंद्र हेलमेट लगाया होता, तो उसकी जान बच सकती थी। उसके सिर में आई चोट ही उसकी जान की घातक हुई। उधर, मृतक के परिजनों की आर्थिक हालत दयनीय है। माता पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।