फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिले में दो लाख सदस्य बनाएगी भाजपा: अश्वनी

जिले में दो लाख सदस्य बनाएगी भाजपा: अश्वनी

Thu, 27 Jun 2019 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
जिले में दो लाख सदस्य बनाएगी भाजपा: अश्वनी
जिले में दो लाख सदस्य बनाएगी भाजपा: अश्वनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि जिले में दो लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने जिले में बनाए गए 18 मंडलों के सदस्यता प्रभारियों के नामों की घोषणा भी की। आगामी छह माह भाजपा संगठन पर्व के रूप में मनाएगी।

भाजपा के गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि छह जुलाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। यह अभियान 11 अगस्त 2019 तक लगातार चलेगा। मुजफ्फरनगर जिले में पार्टी ने दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान मोबाइल नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से नि:शुल्क होगी। अभियान में सभी धर्म, वर्ग, अनुसूचित जाति, महिला, युवा, छात्र सभी को जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, जिला प्रभारी राजीव गुंबर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक ने अभियान को लेकर विस्तार पूर्वक समझाया। बैठक में भाजपा विधायक उमेश मलिक, कपिलदेव अग्रवाल, प्रमोद ऊंटवाल, विजय कश्यप, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सतपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, राजीव गर्ग, जिला सदस्यता प्रभारी शरद शर्मा, हरीश अहलावत, रोहिल वाल्मीकि, पंकज त्यागी, संजय गर्ग, रामनाथ ठाकुर, अमित राठी, विनित कात्यान, प्रवीण शर्मा, साधना सिंघल, अशोक बाटला, मनोज राजपूत, अचिंत मित्तल, बिजेंद्र पाल, हरेंद्र पाल, रोहताश पाल, सुनील शर्मा, सुनील दर्शन, विनोद सैनी, तेजपाल सैनी, कुलदीप त्यागी, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed