फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार पलटी, छह घायल

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार पलटी, छह घायल

Thu, 27 Jun 2019 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार पलटी, छह घायल
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार पलटी, छह घायल
विज्ञापन

देवबंद/बड़गांव (सहारनपुर)। देवबंद-नानौता मार्ग पर बुधवार की सुबह शादी समारोह से लौट रही कार एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें चालक समेत दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सहारनपुर के खेड़ा अफगान निवासी यशपाल पुत्र जयभगवान ने अपनी बेटी की शादी बिजनौर (किरतपुर) में तय की थी। लड़के वालों के कहने पर यशपाल अपने परिवार के साथ शादी करने के लिए किरतपुर गए थे। वहीं पर शादी की सभी रस्में पूरी की गई। बुधवार की सुबह लड़की को विदा करने के पश्चात यशपाल कार द्वारा परिवार के साथ खेड़ा अफगान लौट रहे थे। सुबह करीब 9.15 बजे जैसे ही वह देवबंद-नानौता मार्ग पर स्थित धूमगढ़ में (भायला) नाग देवता के मंदिर के समीप पहुंचे तो इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। कार के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीर तुरंत घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों में यशपाल उनकी पत्नी अनीता, शशि पत्नी श्रवण कुमार, सुरेंद्र पुत्र दर्शन लाल, मोनू पुत्र सुरेश चंद और कार चालक एजाज खान शामिल हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चालक समेत दो लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed