फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उमस के कारण जनजीवन हुआ बेहाल

उमस के कारण जनजीवन हुआ बेहाल

Thu, 27 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
उमस के कारण जनजीवन हुआ बेहाल
उमस के कारण जनजीवन हुआ बेहाल
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार को भी उमस के कारण जनजीवन बेहाल रहा। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक पहुंच गया, इससे उमस भरी गरमी का सितम बना रहा।

बुधवार को गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित रहा। जिले का अधिकतम तापमान 38.6 तथा न्यूनतम 27.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीते कई दिनों से लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हो रही। जून का महीना भी बीतने को है। बारिश नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। फसलों को बचाने के लिए बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है। यदि समय पर सिंचाई नहीं होगी तो फसलें सूख जाएंगे। ग्राम तितावी के किसान ओमप्रकाश सिंह, रामपाल का कहना है कि अब तक बारिश हो जानी चाहिए थी। बारिश नहीं होने से फसलें सूख रहीं हैं। हालांकि बिजली की आपूर्ति ठीक हो रही है, जिससे नलकूपों से सिंचाई हो रही है। यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई तो किसान बिलबिला उठेंगे। उधर, गर्मी का शहरी जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। गर्मी के कारण दोपहर में लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते और बाजार सूना पड़ा रहता है। सुबह को दिन निकलते ही भीषण गर्मी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed