फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भैसाना, तितावी चीनी मिल की आरसी जरी होगी

भैसाना, तितावी चीनी मिल की आरसी जरी होगी

Thu, 27 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
भैसाना, तितावी चीनी मिल की आरसी जरी होगी
भैसाना और तितावी चीनी मिल की आरसी जारी होगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों पर किसानों का 893 करोड़ बकाया है। इनमें भैसाना पर सबसे ज्यादा 254 करोड़ और तितावी चीनी मिल पर 185 करोड़ रुपये बकाया है। डीएम ने भुगतान में देरी करने पर इन दोनों चीनी मिलों के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार करते हुए गन्ना आयुक्त को इन दोनों की आरसी जारी करने की संस्तुति की है।
जिले की चीनी मिलों में इस सत्र में किसानों ने 29 अरब 36 करोड़ 22 लाख 52 हजार का गन्ना डाला है। चीनी मिलों ने अब तक 69.55 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। इसमें किसानों के खातों में 20 अरब 42 करोड़ 25 लाख 66 हजार रुपया पहुंच चुका है। चीनी मिलों पर इस समय आठ अरब 93 करोड़ 96 लाख 86 हजार बकाया है। इनमें सबसे ज्यादा बकाया भैसाना चीनी मिल पर 284 करोड़ है। भैसाना ने केवल 37 प्रतिशत भुगतान ही किया है। दूसरे नंबर पर तितावी चीनी मिल है। तितावी पर 185 करोड़ बकाया है। इस मिल ने केवल 61 प्रतिशत भुगतान किया है। खतौली चीनी मिल यहां 80 प्रतिशत, मंसूरपुर 79 प्रतिशत, टिकौला ने 83 प्रतिशत, रोहाना ने 72 प्रतिशत और सहकारी चीनी मिल मोरना ने 88 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। डीएम अजय शंकर पांडेय ने दोनों बड़े बकायादार चीनी मिलों पर कठोर कार्रवाई करते हुए इनकी आरसी जारी करने के लिए प्रदेश के गन्ना आयुक्त को संस्तुति की है।
विज्ञापन

किस पर कितना बकाया
चीनी मिल का नाम बकाया रुपये
खतौली 131 करोड़
तितावी 185 करोड़
भैसाना 284 करोड़
मंसूरपुर 92 करोड़
टिकौला 74 करोड़
खाईखेडी 82 करोड़
रोहाना 23 करोड़
मोरना 18 करोड़
किसानों के हित में हर बड़ा कदम उठेगा: डीएम
मुजफ्फनगर। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कहा कि कुछ चीनी मिलें जानबूझकर किसानों का भुगतान करने में देरी कर रही हैं। ऐसी चीनी मिलों पर कठोर कार्रवाई के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसी के चलते भैसाना और तितावी चीनी मिल की आरसी जारी करने के लिए गन्ना आयुक्त को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed