फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गर्भवती महिलाओं को लाभ देने के लिए चलेगा अभियान

गर्भवती महिलाओं को लाभ देने के लिए चलेगा अभियान

Thu, 27 Jun 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को लाभ देने के लिए चलेगा अभियान
गर्भवती महिलाओं को लाभ देने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ हर गर्भवती महिला को दिलाने के लिए एक बार फिर विशेष अभियान चलाया जाएगा। आंगनबाड़ी, आशा तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकरण किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को इस योजना के तहत पांच हजार रुपये का लाभ तीन किस्तों में दिया जाएगा।
बुधवार को रेडक्रास भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएमओ डा. पीएस मिश्रा ने बताया गर्भवती महिलाओं में कुपोषण रोकने के लिए इस योजना की शुरुआत गई है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए 20 जून से पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक गर्भवती महिला को पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि उसे मातृ वंदना योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि केवल सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराने वाली महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। पहली किस्त गर्भधारण के बाद पंजीकरण कराने पर एक हजार रुपये मिलेगी। दूसरी किस्त प्रसव पूर्व जांच कराने पर दो हजार तथा तीसरी किस्त बच्चे के जन्म का पंजीकरण कराने तथा एक वर्ष के सभी टीके लगाने पर दो हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक इस योजना में जिले में 22 हजार 599 महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है। 20 जून से पंजीकरण पखवाड़ा शुरू किया गया है, जो कि पांच जुलाई तक चलेगा। इस पखवाड़े में 600 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ है। प्रेसवार्ता में एसीएमओ डा. बीके ओझा, डा. शरण सिंह, डीएमओ अलका सिंह, डा. गीतांजलि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज से शुरू होगा दंपती संपर्क अभियान

मुजफ्फरनगर। सीएमओ ने बताया कि 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इससे पहले 27 जून से दस जुलाई तक दंपती संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत नवदंपतियों को परिवार नियोजन के संबंध में जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नवदंपतियों से संपर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed