{"_id":"5d13c4338ebc3e3c9771cce2","slug":"15615764803-devband-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की टूटियों में गंदा पानी आने पर भड़का शास्त्री नगर के लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की टूटियों में गंदा पानी आने पर भड़का शास्त्री नगर के लोगों का गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित पेयजल आपूर्ति पर फूटा शास्त्री नगर के लोगों का गुस्सा
देवबंद (सहारनपुर)। पेयजल पाइप लाइन से दूषित पानी की आपूर्ति किए जाने के विरोध में बुधवार को शास्त्री नगर (बेरियान) के बाशिंदों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों नेे नगरपालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि स्वच्छ जलापूर्ति नहीं की गई तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
मोहल्ला बेरियान (शास्त्री नगर) के लोग बोतलों में गंदा पानी भरकर सड़क पर उतर आए। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले लंबे समय से नगर पालिका की पाइप लाइन से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। शिकायत करने के बावजूद पालिका प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि भीषण गर्मी में दूषित पानी के सेवन से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। यदि बीमारियां फैलती हैं तो इसका जिम्मेदार पालिका प्रशासन होगा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलापूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में सुनील धीमान, विकास त्यागी, नीशू धीमान, शौकत अली, अमरदीप शर्मा, सुरेश जाखड़, नीटू सैनी, सोमपाल सैनी, नरेंद्र कुमार, विजय कुमार, सचिन सैनी, विकास सैनी, राहुल धीमान आदि रहे।
नगरपालिका के ईओ विनोद कुमार ने बताया कि जलापूर्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा। बीमारियां न फैलें, इसको देखते हुए समय-समय पर पानी की टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर डाला जाएगा।