{"_id":"5d13c4268ebc3e3c6609b29b","slug":"15615764679-muzaffarnagar-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
मुजफ्फरनगर। शहर के बुढ़ाना मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर है।
बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरनी निवासी विकास ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई संदीप अपने साथी विशांक के साथ मंगलवार को किसी काम से बाइक से मुजफ्फरनगर आया था। शाम यहां से लौटते समय जैसे ही उनकी बाइक बुढ़ाना मोड़ से आगे पहुंची, अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआई भूपेंद्र शर्मा ने सूचना मिलने पर दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई। दूसरे घायल विशांक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। विकास की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।