फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्राम पंचायत के दो वार्ड फिर रिक्त रह गए

ग्राम पंचायत के दो वार्ड फिर रिक्त रह गए

Thu, 27 Jun 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के दो वार्ड फिर रिक्त रह गए
ग्राम पंचायत के दो वार्ड फिर रिक्त रह गए
विज्ञापन

खतौली। ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर होने वाले चुनाव में ग्रामीण रुचि नहीं ले रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के दिन दो गांवों में दो वार्ड में किसी का भी नामांकन पत्र जमा न होने पर वह खाली रह गए।
ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पड़े आठ गांवों में आठ पदों पर चुनाव होना है। निर्वाचन अधिकारी सोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि नामांकन पत्र जमा होने के बुधवार को अंतिम दिन गांव युसुफ पिपलहेड़ा के वार्ड नंबर 9 से सुनील कुमार, गंगधाड़ी के वार्ड नंबर 12 से ब्रज गोपाल, हुसैनपुर बोपाड़ा के वार्ड नंबर 7 से नीतू, मोहिउददीनपुर के वार्ड नंबर 10 से सलमान, नौना के वार्ड नंबर 8 से रणवीर, तुलसीपुर के वार्ड नंबर 3 से जितेंद्र ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि गांव चिंदौड़ा तथा फहीमपुर खुर्द से कोई नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ, जिससे दोनों गांवों के वार्ड फिर से खाली रह गए। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्र प्रथम दृष्टया सही पाए गए। नामांकन जाम किए गए वार्डो में निर्विरोध निर्वाचन होना लगभग तय है।
विज्ञापन


काकड़ा ग्राम प्रधान पद के लिए पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए
शाहपुर। खंड विकास क्षेत्र के गांव काकड़ा में रिक्त चल रहे प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने दावेदारी जताते हुए पांच नामांकन पत्र दाखिल किए। गांव काकड़ा प्रधान ओमबीर सिंह के निधन के बाद यह पद रिक्त चल रहा है, जिसके लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। एआरओ अनंगपाल सिंह तोमर ने बताया कि प्रधान पद के लिए निवर्तमान ग्राम प्रधान ओमबीर सिंह के पुत्र नीरज ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही सोहनवीर सिंह, अंकित चौधरी, कुलदीप व ब्रजवीर सिंह ने भी प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए गांव गढ़ी बहादुरपुर में रिक्त वार्ड संख्या चार के सदस्य पद के लिए हरेंद्र सिंह, गांव कितास के वार्ड संख्या एक के लिए भूपेंद्र सिंह और गांव डबल में वार्ड संख्या 11 के लिए बालेश्वर ने चुनाव अधिकारी विवेक सारस्वत के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed