फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दारूल उलूम क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हथौड़ा

दारूल उलूम क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हथौड़ा

Thu, 27 Jun 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
दारूल उलूम क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हथौड़ा
दारूल उलूम क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका ने बुधवार को दारूल उलूम क्षेत्र में अतिक्रमण पर जमकर हथौड़ा चलाया। दुकानों के बाहर बनाए गए पक्के धड़ों और पान-बीड़ी के खोखो को नगरपालिका की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को पुन: अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान पिछले कई दिनों से जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को एसडीएम राकेश कुमार के निर्देशन में पालिका की टीम जब भारी पुलिस बल के साथ दारूल उलूम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने दुकानों के बाहर नालियों पर डाली स्लैब, पक्के धड़े, दुकानों पर चढ़ने को बनाई गई सीढ़ियां और सड़क किनारे रखे पान-बीड़ी के खोखो को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। जिससे गरीब दुकानदारों में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर रोष देखने को मिला।
विज्ञापन

दुकानदार कालू, फैजान, रिजवान, वसीम, अहसान आदि ने आरोप लगाया कि प्रशासन गरीब दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर तो तोड़फोड़ की कार्रवाई कर रहा है। जबकि अमीर लोगों के प्रतिष्ठानों को छुआ तक नहीं जा रहा है। ऐसा भेदभावपूर्ण रवैया प्रशासन क्यों कर रहा है। नगरपालिका के ईओ विनोद कुमार ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला खानकाह पुलिस चौकी से मस्जिद रशीदिया होते हुए दारूल उलूम चौक और तलहेड़ी चुंगी तक सड़कों पर किया गया अतिक्रमण हटाया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। नगरपालिका अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी करवा रही है। जनता से अपील की जा रही है कि स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा पालिका अपने संसाधनों से अतिक्रमण हटा देगी। साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। कुछ स्थानों से जब्त किया गया सामान भी नगरपालिका की टीम ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर ले गई। वहीं, अभियान के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर छापामारी करते हुए 2 किलो 300 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन जब्त कर संबंधित दुकानदारों से आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में विक्रम सिंह, विकास चौधरी, सुंदरलाल, मौ. शाकिर, मैजराद्दीन, शेखर पुंडीर और नाजिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed