फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डायरेक्टर पर दर्ज मुकदमे के विरोध में 29 को महापंचायत

डायरेक्टर पर दर्ज मुकदमे के विरोध में 29 को महापंचायत

Thu, 27 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
डायरेक्टर पर दर्ज मुकदमे के विरोध में 29 को महापंचायत
डायरेक्टर पर दर्ज मुकदमे के विरोध में 29 को महापंचायत
विज्ञापन

मंसूरपुर। गन्ना समिति के डायरेक्टर भूपेंद्र राठी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में 29 जून को कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में महापंचायत होगी। यह निर्णय मंसूरपुर में हुई बैठक में लिया गया। महापंचायत में भीड़ जुटाने को लेकर तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई है।

मंसूरपुर में गन्ना समिति के डायरेक्टर भूपेंद्र राठी ने जारी बयान में बताया कि बुधवार को मंसूरपुर में एक होटल में गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन श्यामपाल की अध्यक्षता तथा रालोद नेता धर्मेंद्र तोमर के संचालन में एक बैठक हुई। बैठक में डायरेक्टर भूपेंद्र राठी ने बताया कि 14 जून को गन्ना समिति कार्यालय में संचालक मंडल की एक मीटिंग हुई थी। मीटिंग में उसने प्रस्ताव नंबर दो पर सीओ खतौली तथा एसडीएम के समक्ष प्रोसीडिंग रजिस्टर में अपनी आपत्ति दर्ज करा दी थी। मीटिंग शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। शाम के समय गन्ना समिति के सचिव सतीश कुमार ने समिति के चेयरमैन अरुण बालियान के राजनीतिक संरक्षण में उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके विरोध में गांव सोंटा में 16 जून को पंचायत की गई थी, जिसमें पूर्व मंत्री योगराज सिंह तथा पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने भी भाग लिया था। पंचायत में सात सदस्य समिति का गठन किया गया था, जो वरिष्ठ अधिकारों से मिलकर दर्ज फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग करेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुकदमा वापसी की प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए 29 जून को दर्ज मुकदमे के विरोध में कलक्ट्रेट में सुबह 10 बजे महापंचायत की जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया है। बैठक में रालोद युवा प्रदेश महासचिव पंकज राठी, बावना मंच के उधम सिंह, भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के संजीव तोमर, चौधरी लेखराज सिंह, रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, शाह आलम जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अंबावत, अजय कुमार पूर्व प्रधान दूधाहेड़ी, राजेश्वर आर्य, अमित राठी, मुकेश प्रधान भैंसी, अमित नंगली, अंकित राठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed