{"_id":"5d13c22c8ebc3e3cad42d9eb","slug":"156157596113-khatauli-news150","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा हमारे जीवन का मूलभूत आधार है-सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा हमारे जीवन का मूलभूत आधार है-सीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा हमारे जीवन का मूलभूत आधार
मोरना। शुकतीर्थ स्थित गोडिया मठ आश्रम के प्रांगण में आयोजित गोडिया विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि भोपा सीओ राममोहन शर्मा ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का मूलभूत आधार है। ग्रामीण अंचल में गरीब असहाय बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा के लिए स्कूल बनाना बड़ा पुनीत कार्य है, ताकि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।
इस स्कूल का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, इंग्लैंड से पधारे भारतीय प्रवासी सुंदर प्रकाश चोपड़ा, चेयरमैन विनोद शर्मा, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विकास पंवार आदि ने किया। इससे पूर्व, आश्रम प्रबंधक स्वामी भक्ति भूषण महाराज के सानिध्य में आयोजित हवन यज्ञ में उच्च स्वर में संस्कृत के श्लोकों के साथ पूर्ण आहुति कराते हुए विश्व में शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस मौके पर स्वामी गोविंद महाराज, रामशहद्र मिश्रा, भक्ति भूषण श्रीधर महाराज, रीना गोस्वामी, सुमन अग्रवाल, गीता दुहा, विमल प्रकाश गुप्ता, अंजू गुप्ता, चित्रा शर्मा आदि उपस्थित रहे। आश्रम प्रबंधक भक्ति भूषण महाराज ने बताया कि स्कूल में असम, नगालैंड, त्रिपुरा से आए बच्चों सहित आसपास ग्रामीण अंचल में गरीब असहाय बच्चों के लिए शिक्षा की निशुल्क व्यवस्था की गई है।