फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सराफा व्यापारियों के लिए लांच किया यूपी डायल-100 एप

सराफा व्यापारियों के लिए लांच किया यूपी डायल-100 एप

Wed, 26 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों के लिए लांच किया यूपी डायल-100 एप
सराफा व्यापारियों के लिए लांच किया यूपी डायल-100 एप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की ओर से सराफा कारोबारियों को व्यापार की दुनिया में हो रहे परिवर्तन से अवगत कराया गया। इस मौके पर सराफा व्यापारियों के लिए लांच किए गए यूपी डायल 100 एप की जानकारी दी गई। इस एप पर एक बटन दबाने पर सात मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंचेगी।

नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद ज्वैलर्स को बढ़ते प्रतिस्पर्धा के युग में कदमताल करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। डायमंड को सर्टिफाइड करने वाले जीआए लैब के प्रतिनिधियों ने ज्वैलर्स को हीरे की सही पहचान करना बताया। सराफा व्यापारियों से हो रही लूट एवं डकैती की वारदातों को देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा तैयार किए गए यूपी डायल -100 सिक्योरिटी मोबाइल एप का एसएसपी सुधीर कुमार सिंह तथा एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने शुभारंभ किया। बताया गया कि इस एप में एक बटन लगाने पर पुलिस मात्र सात मिनट में घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित की मदद करेगी। कार्यक्रम में मेरठ, शामली, गाजियाबाद, नजीबाबाद, सहारनपुर, मथुरा आदि के सर्राफा कारोबारियों ने भाग लिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, कारपोरेट सेल्स टैक्स कमिश्नर रामप्रकाश, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, पुष्पेंद्र अग्रवाल, शंकर स्वरूप, पराग गोयल, मनोज जैन, मोहित गोयल, श्रेय गोयल, सुशील गर्ग, मनोज पुंडीर, विनय वर्मा, मयंक बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed