{"_id":"5d1273968ebc3e3c6609b18a","slug":"156149030819-muzaffarnagar-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के आठ ट्रक पकड़ कर किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के आठ ट्रक पकड़ कर किए सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के नेतृत्व में रोहाना में चला अभियान
रोहाना। एसडीएम सदर के द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत खनन से भरे ओवरलोडिंग वाहनों के परिवहन विभाग और खनन विभाग ने चालान काटकर बंद किए।
सहारनपुर, हरियाणा से रेत, रोड़ी, डस्ट से भरे ओवरलोडिंग ट्रक के द्वारा गाजियाबाद, नोएडा, बिजनौर में जैसे शहरों में बेधड़क आपूर्ति हो रहा था। सहारनपुर वाया रोहाना मुजफ्फरनगर हाईवे से प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोडिंग ट्रक यहां से गुजर रहे है। ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के लिए एसडीएम कुमार धर्मेन्द्र ने एआरटीओ राजीव बंसल, खनन अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने रोहाना टोल प्लाजा पर अभियान चलाया। परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग में और खनन विभाग के द्वारा अवैध रूप से आपूर्ति कर रहे खनन में आठ ट्रको के चलान काटकर रोहाना पुलिस चौकी पर बंद कर दिए। जिससे खनन माफियाओ में हड़कम मच गया । परिवहन तथा खनन अधिकारी ने बताया की बिना कागज के और राजस्व की चोरी करके वाहन चल रहे थे। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।