फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नहर में कूदे पिता-पुत्र समेत चार को बचाया

नहर में कूदे पिता-पुत्र समेत चार को बचाया

Wed, 26 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
नहर में कूदे पिता-पुत्र समेत चार को बचाया
नहर में कूदे पिता-पुत्र समेत चार को बचाया
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर एक युवक ने कम्हेड़ा पुल के पास गंग नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पीछे-पीछे दो भतीजे तथा पिता भी कूद पड़े। चारों को बहता देख आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह चारों को बचा लिया। घटना को लेकर काफी देर तक आसपास के क्षेत्र में भगदड़ सी मची रही।

पुरकाजी के मोहल्ला जाटान निवासी इसरार (20) पुत्र इरतजा परिजनों से किसी बात पर नाराज हो गया। उसने नहर में डूबकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए घर से नहर की ओर दौड़ लगा दी। उसे रोकने के लिए पीछे-पीछे उसके दो भतीजे तथा उनके पीछे पिता इरतजा भी दौड़ पड़ा। इसरार भागकर कम्हेड़ा पुल के पास पहुंच गया और नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के दोनों भतीजे तथा पिता भी नहर में कूद गए। यह देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। चारों को बहता देख लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने किसी तरह रस्सियां, डंडे एवं कपड़े आदि नहर में फेंककर बह रहे चारों लोगों को बचाया और उनके घर पहुंचाया। चारों सकुशल हैं। इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed