फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नीदरलैंड कंपनी के प्रतिनिधियों ने देखे डलावघर

नीदरलैंड कंपनी के प्रतिनिधियों ने देखे डलावघर

Wed, 26 Jun 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
नीदरलैंड कंपनी के प्रतिनिधियों ने देखे डलावघर
कूड़े से बिजली बनाने के लिए प्रोजेक्ट लगाने की कवायद
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। नगर से निकलने वाले कूड़े से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट लगाने के सिलसिले में नीदरलैंड की कंपनी के प्रतिनिधियों ने शहर का भ्रमण किया। उन्होंने कई डलावघरों को देखा तथा यहां से कूड़ा उठाने तथा एटूजेड़ ग्राउंड में ले जाने तक की प्रक्रिया की जानकारी ली।

नगर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की नगर पालिका के पास कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते किदवईनगर के एटूजेड़ ग्राउंड में कूड़े के अंबार लगे हुए हैं। नीदरलैंड की कंपनी हॉनोरी कांसल ऑफ द किंगडम ऑफ नीदरलैंड यहां कूड़े से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट लगाना चाहती है। इसके लिए प्रशासन तथा नगर पालिका के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। कंपनी के प्रोजेक्ट डेवलपमेंट डायरेक्टर जरबेन टीमर, दिल्ली से अदिति तथा एक अन्य साथी के साथ मुजफ्फरनगर आए। मंगलवार को उन्होंने घरों से कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को देखा। इसके बाद कई डलावघरों का भ्रमण किया तथा यहां से कूड़ा उठाने तथा किदवईनगर के मैदान तक ले जाने के बारे में जानकारी ली। कंपनी को प्रतिदिन करीब 400 टन कूड़े की आवश्यकता होगी। अकेले मुजफ्फरनगर पालिका क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 160 टन कूड़ा निकलता है। यदि बिजली बनाने का यह प्लांट लगता है तो आसपास के नगर निकायों के कूड़े की खपत भी इसमें हो जाएगी। नगर निकायों की कूड़ा निस्तारण की बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed