{"_id":"5d1272a28ebc3e3ce5626bf9","slug":"156149006319-muzaffarnagar-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं होगा: गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं होगा: गौरव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली मसले पर जल्द भाकियू करेगी आंदोलन
पुरकाजी। भाकियू की मीटिंग में संगठन को मजबूत करने की अपील की गई। गांव सुवाहेड़ी में शुक्रवार को ग्राम प्रधान अहसान के घेर में भाकियू की एक मीटिंग हुई। मुख्य अतिथि गौरव टिकैत का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
मीटिंग में बोलते हुए गौरव टिकैत ने कहा कि हमारा संगठन किसान हित के लिए 24 घंटे तैयार रहता है। किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ाई गई दरों व 10 वर्ष पुराने ट्रैक्टरों को लेकर सरकार द्वारा कार्रवाई करने के विरोध में जल्द ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए आपको तैयार रहना है। इस दौरान दर्जनों लोगों ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की और कुछ गांवों में ग्राम अध्यक्ष बनाए गए। मंडल महासचिव नवीन राठी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र उर्फ बिटटू राठी, ब्लॉक अध्यक्ष मांगे राम त्यागी, मोहम्मद आरिफ, नरेश गुर्जर, ब्रजबीर सिंह, मोनू पंवार, सुखपाल,प्रधान प्रताप सिंह, मनीष प्रधान , मगन सिंह प्रधान, हाफिज मोहसिन, विवेक राठी, जितेंद्र, विकास कुमार, अक्षय राठी आदि मौजूद रहे।