फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अवकाश के बाद खुले स्कूल, शिक्षकों ने कराई साफ-सफाई

अवकाश के बाद खुले स्कूल, शिक्षकों ने कराई साफ-सफाई

Wed, 26 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
अवकाश के बाद खुले स्कूल, शिक्षकों ने कराई साफ-सफाई
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के आदेश पर अधिकांश परिषदीय स्कूलों में सुबह ही शिक्षक और शिक्षा मित्र पहुंच गए और साफ-सफाई कराने के साथ ही रिकार्ड दुरुस्त किया। स्कूलों में शिक्षण कार्य एक जुलाई से ही शुरू होगा, लेकिन तब तक शिक्षक स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए काम करेंगे। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे नगर की पूर्वी पाठशाला, खालापार समेत अन्य स्कूलों में शिक्षकों ने साफ-सफाई कराई। उधर, नगर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू हो गया। मंगलवार को विद्यार्थी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

बुढ़ाना में सवेरे 8.20 बजे गांव खेड़ा मस्तान के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सफाई व्यवस्था कराई। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के प्रधानाध्यापक कुलदीप, जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रशांत तोमर ने सफाई कराई। गांव फुगाना, करोंदा महाजन, सराय व बुढ़ाना के स्कूल साढ़े आठ से नौ बजे के बीच खुले।
विज्ञापन

शाहपुर में जूनियर हाईस्कूल गोकुलपुर में प्रधानाध्यापक महबूब अली व शिक्षक सुरेंद्र सैनी सफाई कराते मिले। चरथावल में उच्च प्राथमिक विद्यालय में 8.20 बजे शिक्षिका अनुपमा, संगीता रानी और शिक्षक कुलदीप कुमार सफाई करते नजर आए। बधाई कला के प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका सफाई कर रही थी। उधर, पुरकाजी में सवेरे साढ़े आठ बजे विद्यालय नंबर दो तथा कन्या अपर प्राइमरी स्कूल बंद मिले। भोपा के दोनों प्राथमिक विद्यालयों पर सवेरे साढ़े आठ बजे ताला लटका मिला। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल भोपा में सहायक अध्यापक संजीव राठी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सूरज सफाई करते मिले। बेलड़ा के जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्या सीमा रानी, शिक्षिका संगीता रानी एवं विनय राठी ने सफाई की। मोरना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जड़बड़ में शिक्षामित्र ने पहुंचकर स्कूल परिसर में सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूरपुर क्षेत्र के खानुपुर स्थित प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल का भी साढ़े नौ बजे तक ताला नहीं खुला था।

शिक्षक-शिक्षिकों ने खुद लगाई झाड़ू
खतौली। गांव भैंसी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुबह 7.30 बजे प्रधानाध्यापक अमीर आजम ने खुद झाडू़ लगाकर साफ सफाई की। प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो का ताला सुबह 8.05 पर खुला। सहायक अध्यापिका अंशु तोमर व शिक्षा मित्र संगीता ने विद्यालय में सफाई की। गांव शेखपुरा में प्राथमिक विद्यालय सुबह 8.30 बजे खुला। सफाईकर्मी ने विद्यालय में झाडू लगाई। 8.40 बजे तक प्रधानाध्यापिका और अन्य अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंचे।


कैलाशनगर, सठेड़ी और सिकंदरपुर में नहीं खुले ताले
रतनपुरी में सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्राथमिक विद्यालय बड़सू में प्रधानाध्यपिका एनपीआरसी अमरेश शर्मा, अध्यापिका पूनम दक्ष, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़सू में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक दयानंद व सफाई कर्मचारी धर्मेंद्र, राजकीय हाईस्कूल में प्रधानाचार्या अंजुम प्रवीण, अध्यापिका प्रीति निगम व अध्यापक हरिओम शर्मा सफाई कर्मचारी चरण सिंह के साथ सफाई कराते मिले। कैलाशनगर प्राथमिक विद्यालय, सठेड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 और सिकंदरपुर कला में प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 और नंबर 2 के मुख्य द्वार पर ताले लटके मिले। रतनपुरी के प्राथमिक विद्यालय का स्टाफ मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed