फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रात: बेला में योग छात्रों के लिए बेहतर

प्रात: बेला में योग छात्रों के लिए बेहतर

Sat, 22 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रात: बेला में योग छात्रों के लिए बेहतर
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर की शिक्षण संस्थाओं में योग के कार्यक्रम हुए। छात्र जीवन में योग के महत्व को बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रात: काल में उठकर योग करने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। विभिन्न विद्यालयों में योग पखवाड़ा भी आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन

भारत आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में योग दिवस पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योगाचार्य प्रशांत राठौर ने योग कराया। शिक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासनों के बारे में बताया गया। कॉलेज में 15 से 30 जून तक योग पखवाडे़ का आयोजन भी हो रहा है। प्रबंधक अकरम और प्राचार्य डॉ अर्जुन कुमार ने विचार रखे। सनातन धर्म कॉलेज में योग दिवस पर योग शिक्षक नितिन कुमार ने योग कराया। प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय, डॉ एसएन सिंह, डॉ राजकुमार अग्रवाल, सुखपाल सिंह, डॉ कुलदीप मलिक, डॉ नागेंद्र, विपिन कुमार, संदीप कुमार, रवि कुमार, अरूण शर्मा मौजूद रहे। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ। व्यायाम शिक्षिका सोनाली सिंह ने योग कराया। प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में एनसीसी की गर्ल्स बटोलियन ने योग दिवस पर कार्यक्रम किया। कर्नल करमदीन और प्रधानाचार्या शैली रंजन, बबीता राणा ने विचार रखे। विश्वकर्मा इंटर कॉलेज जड़ौदा में योग अध्यापक रमाकांत ने योग कराया। श्री कृष्णा वोकेशनल एंड पेरामेडिकल कॉलेज में विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास हुआ। मुख्य अतिथि आनंद पाल एवं संतोष कुमार आर्य ने विचार रखे। बालिका इंटर कॉलेज पीनना में योग गुरू सियानंद शर्मा ने योग कराया।
विज्ञापन

जीसी पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग में सूर्य नमस्कार से योगाभ्यास का प्रारंभ हुआ। प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने योग के बारे में बताया। सीनियर विंग में योगाचार्य शीलू कुमार ने योग कराया। योगासनों के बारे में विस्तार से बताया। प्रबंधक विनोद संगल, प्रधानाचार्य आजादवीर ने विचार रखे। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में योग शिक्षक शिखा भारद्वाज एवं सुधा सिंह ने योग कराया। कॉलेज निदेशक एसएन चौहान ने विचार रखे। प्राचार्य एके गौतम सहित समस्त शिक्षक, स्टाफ, विद्यार्थी मौजूद रहे। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में योग दिवस पर योगाभ्यास कराया गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शारदेन स्कूल में योग दिवस पर योगाभ्यास में विभिन्न योग कराए गए। प्रधानाचार्या धारा रतन ने कहा कि सुखमय जीवन के लिए नियमित योग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगाभ्यास में सामाजिक संगठन भी रहे आगे
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान ने आदर्श कालोनी में कमला फार्म में विश्व योग दिवस धूमधाम से मनाया। पूर्व विधायक अशोक कंसल, कुसुम सिंघल, आरके गर्ग ने विचार रखे। जिला प्रधान सुभाष चंद गुप्ता ने योगाभ्यास कराया। मधु गर्ग ने ओम की ध्वनि एवं गायत्री मंत्र से शुरूआत की। ज्ञानचंद, ओमप्रकाश, जियालाल, प्रेमसिंह राणा, दिनेश सिंघल ने अलग-अलग आसन कराए। बड़ी संख्या में यहां लोगों ने भाग लिया।

नईमंडी के लेडीज क्लब में डॉ ललिता माहेश्वरी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। महिलाओं ने यहां योगाभ्यास में बड़ी संख्या में भाग लिया। गांधी कालोनी स्थित गांधी वाटिका में ओम योग केंद्र द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य अनुज शर्मा ने योगाभ्यास कराया। गांधी वाटिका पार्क में शिव स्थान योगपीठ ट्रस्ट ने योग दिवस मनाया। युवा पंजाबी समाज समिति ने देवोपम किड्स गार्डन गांधी कालोनी में योग दिवस मनाया। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग, युवा पंजाबी संगठन, भगत सिंह सेवा दल, गोलोक धाम समिति, समर्पित युवा एवं एमरॉल्ड क्लब ने भाग लिया। योग शिक्षिका सोनिया लूथरा, योग शिक्षक शैलेदर ने योग कराया। अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ सूजडू ने धर्मशाला में योग दिवस मनाया। सीताराम, नगर शिक्षा अधिकारी डॉ सविता डबराल, होतीलाल शर्मा, प्रवीण कुमार, कुलदीप आदि रहे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी नुमाइश मैदान में योग दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed