फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू ने दिया बिजलीघर पर धरना

भाकियू ने दिया बिजलीघर पर धरना

Sat, 22 Jun 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने दिया बिजलीघर पर धरना
पुरकाजी। पुरकाजी बिजलीघर पर तैनात एसडीओ और जेई के खिलाफ भाकियू ने बिजलीघर पर धरना दिया। मौके पर पहुंचे एसडीओ और जेई को अपने बीच बैठा लिया। शाम साढ़े सात बजे एसडीओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे भाकियू के प्रदेश महासचिव एवं पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता बिजलीघर पर पहुंचे। नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीओ इंद्रपाल सिंह व जेई रमनजीत को अपने बीच बैठा लिया। जहीर फारूकी सहित अन्य कई भाकियू नेताओं ने उन पर पैसे लेकर कनेक्शन न देना, उल्टे सीधे बिल भेजकर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करना और कनेक्शन धारी उपभोक्ताओं के विरुद्ध गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज कराने आदि के आरोप लगाए। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उन्होंने उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो बिजलीघर पर तालाबंदी कर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने एसडीओ कार्यालय में भैँसा बांधकर जमकर नारीबाजी की। शाम करीब साढ़ेे सात बजे एसडीओ की भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत से वार्ता कराई गई। एसडीओ ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस दौरान जिला सचिव इरशाद फरीदी, नगराध्यक्ष सुलेमान, रियासत खलीफा, तौसीफ फारूकी, अफसर अली, डाक्टर चांद, अकील खान, नोशाद प्रधान, अनीस कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed