{"_id":"5d0d28f28ebc3e014601fbd1","slug":"15611435233-khatauli-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर शुगर मिल में कराया योगासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर शुगर मिल में कराया योगासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। शुगर मिल प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें महिलाओं सहित योग साधकों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने किया। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की धरोहर है। नियमित योग करने से शरीर और बुद्धि दोनों विकसित होते हैं तथा निरोग रहते हैं। योग शिक्षक जगमोहन तथा शिक्षिका अंजू विश्वकर्मा ने साधकों को अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, कपालभाति तथा विभिन्न योगासन कराए। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, फैक्टरी मैनेजर ओएन तिवारी, अजय गुप्ता, संगीता सिंह, राजीव तिवारी, निर्मल जैन, निर्भय सिंह, मुन्नू यादव, अरविंद कुमार गोयल, जीएन शर्मा, नंदकिशोर पांचाल, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
उधर, होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज जड़ौदा में दो दिवसीय योग शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। शिविर को सफल बनाने में प्रधानाचार्य प्रवेंद्र कुमार दहिया, तेजस मुनि, डा. प्रदीप कुमार, पं. संजीव शर्मा, आजाद सिंह, रजनी, अशोक कुमार का सहयोग रहा। एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में योग शिक्षक शोवीर और रोहित ने छात्र-छात्राओं को योगासन कराए। प्रधानाचार्या पूनम पंवार ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।