{"_id":"5d0d26f98ebc3e1ca652bf31","slug":"15611430174700-khatauli-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 साधकों ने किया योगासन, प्राणायाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 साधकों ने किया योगासन, प्राणायाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। भारतीय योग संस्थान द्वारा पांचवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस त्रिवेणी शुगर मिल के पार्क में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 700 साधकों ने आसन, प्राणायाम, ध्यान का अभ्यास किया। शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे से आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि इंद्रकांत द्विवेदी और शुगर मिल के जीएम डा. अशोक कुमार रहे। शिविर के संचालक अरुण धारीवाल रहे। सूक्ष्म क्रियाएं अंजलि सिंह ने कराई। सरस्वती वंदना अलका, सोनिका, रेखा वत्स व अंजना यादव ने की। नरेश अग्रवाल ने ग्रीवा चालन, स्कंध चालन कराया। प्रभा आर्या ने घुटना चालन, कटि चक्रासन कराया। राजकुमारी शर्मा ने त्रिकोणासन कराया। पद्मा तोमर ने वृक्षासन, शवासन कराया, अनीता सिंह ने वक्रासन, वज्रासन कराया। प्रांतीय प्रधान निर्मल जैन ने बताया कि प्रतिदिन योगाभ्यास करने से शरीर आरोग्य बनता है। मन शांत होता है, जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनता है।
उधर, तहसील में आयोजित योग शिविर में मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी रहे। सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा भी मौजूद रहे।
केके इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन
खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा. अरविंद कुमार के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। डा. अरविंद ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीना भी एक कला है, जो हमें योग से प्राप्त होती है। आसन से हमारा शरीर शुद्ध होता है। प्राणायाम से हमारा मन एकाग्र होता है और ध्यान से हमारे चित्त की शुद्धि होती है। इस मौके पर प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। पिकेट इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैरल सैम्बिल हर्बट सिंह, एनसीसी अधिकारी संदीप शर्मा, सीनियर अंडर ऑफिसर अक्षय कुमार भुर्जी, गौरव कुमार, आशीष जैन, राहुल माहेश्वरी, आकाश जैन, पारुल जैन, मुकुल जैन, मनोज मलिक, तिलकराज, सुभाष चंद, रमेश आदि मौजूद रहे।