{"_id":"5d068da28ebc3e4d6568935e","slug":"156071055011-devband-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय मालियान में कुतों का बालक पर हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराय मालियान में कुतों का बालक पर हमला, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय मालियान में कुत्तों का बालक पर हमला, घायल
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला सराय मालियान में रविवार को घर के बाहर खेल रहे बालक पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे।
सराय मालियान निवासी वसीम का सात वर्षीय पुत्र दानिश दोपहर में अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे कुत्तों के झुंड दानिश पर हमला कर घायल कर दिया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग डंडे लेकर कुत्तों की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने कुत्तों को भगाकर बालक दानिश को बमुश्किल बचाया। बाद में परिजन दानिश को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। बता दें कि पिछले करीब दो माह से नगर में खूंखार कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कुत्ते अब तक कई बच्चों और बड़ों को अपना निशाना बना चुके हैं। लोगों का कहना है कि कुत्तों को पकड़ने की लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन नगरपालिका प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने खूंखार कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि कुत्तों को पकड़वाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।