फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्वयं में आत्मविश्वास और योग्यता पैदा करने की जरूरत : देशराज

स्वयं में आत्मविश्वास और योग्यता पैदा करने की जरूरत : देशराज

Mon, 17 Jun 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्वयं में आत्मविश्वास और योग्यता पैदा करने की जरूरत : देशराज
स्वयं में आत्मविश्वास और योग्यता पैदा करने की जरूरत : देशराज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बौद्ध सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा अनुसूचित जाति के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 70 फीसदी तथा सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 80 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंगलौर चौकी स्थित विष्णु मेमोरियल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि आज प्रतियोगिता के युग में बच्चों को अपने भीतर आत्मविश्वास एवं योग्यता पैदा करना जरूरी है। क्योंकि हमें डिग्री नहीं, योग्यता की आवश्यकता है। प्रवक्ता सत्यपाल सिंह ने कहा कि जीवन में अनुशासन की सबसे अधिक जरूरत है, क्योंकि अनुशासन ही व्यक्ति को लक्ष्य तक पहुंचाता है। अध्यक्षता कर रहे प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि आरक्षण के भरोसे नौकरी की आशा रखना मूर्खता है। आज प्रतियोगिता का जमाना है, इसलिए हमें अपने अंदर योग्यता साबित करनी होगी। नगरपालिका के ईओ विनोद कुमार ने कहा कि हमें जो सम्मान मिला है, उसे पाकर खुश नहीं होना चाहिए बल्कि उससे आगे निकलना चाहिए। डा. भीमराव अंबेडकर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मोहनलाल कोरी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्ची सामाजिक सेवा है। इनके अलावा राजापल सिंह कर्णवाल, ओमप्रकाश हेम सिंह, राजबल राणा, शिवकुमार, चरण सिंह, सतेंद्र कुमार गौतम, रामपाल सिंह, अरविंद कुमार, राजकुमार, रीटा गंगधार्य ने छात्रों को सफलता के टिप्स दिए। सम्मानित छात्रों में प्रेरणा, रितिक सैनी, नीरज सैनी, शिवानी, सागर, शशी, ऐनी, सुमित, हर्ष, पायल, अश्वनी, रजनीश, विशाल, विशाखा, शैली, मनीषा, आकांशा, पारूल, शिवानी, आशुतोष, अंजू, सोहन, अमरदीप, तनु, तुषार गांधी, अतुल, शुभम और सृष्टि आदि रहे। संचालन राजकुमार जाटव एवं ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर सुधा गांधी, रामकरण बौद्ध, प्रविंद्र, सुभाष प्रधान, मधु, सविता, दिव्या, नाथीराम, कर्म सिंह गौतम, अनिल बौद्ध, महेंद्र जाटव, राजपाल जाटव, चंद्रप्रकाश जाटव, शिवकुमार जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed