{"_id":"5d068ca28ebc3e4315133519","slug":"1560710294350-muzaffarnagar-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे व्यावसायिक शिक्षा सचिव
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार से जिले के लिए नामित व्यावसायिक शिक्षा सचिव भुवनेश कुमार दो दिन जनपद में रहकर योजनाओं की हालत देखेंगे। खतौली तहसील और जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि सचिव भुवनेश कुमार सोमवार को सुबह दस बजे खतौली तहसील पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। खतौली के ब्लाक कार्यालय की स्थिति को भी देखेंगे। इसके बाद वह जिला मुख्यालय पर निरीक्षण भवन में पहुंच जाएंगे। जिले में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। शाम के समय नगर पालिका के किसी एक वार्ड में व्यवस्थाओं को देखेंगे। 18 जुलाई को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे और मोरना ब्लाक के गांव ककराला में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को देखेंगे। ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के बारे में बात करेंगे।