{"_id":"5d068c988ebc3e4315133513","slug":"156071028413-muzaffarnagar-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की कवायद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की कवायद
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम अब कैंप लगाकर चालकों को प्रशिक्षण देगा। उनकी आंखों की जांच की जाएगी। जांच में फेल हुए तो संविदा समाप्त की जाएगी। नियमित चालकों को हाथों में बस का स्टेयरिंग नहीं दिया जाएगा। इसके लिए छह दिन का सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। 22 जून तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सोमवार यानि आज होगा।
अब रोडवेज के सभी चालकों को टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। उन्हें कई परीक्षाएं देनी होगी। साथ ही उनकी आंखों की जांच भी होगी। ऐसा सड़क हादसों की रोकथाम को किया जा रहा है। इसके लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। डिपो में ट्रेनर रोजाना क्लास लगा कर चालकों को प्रशिक्षण देंगे। सोमवार से 22 जून तक यह प्रशिक्षण चलेगा। डिपो में वर्तमान में कुल 252 ड्राईवर हैं, जिनमें से 50 निगम के नियमित और 202 संविदा चालक है। प्रशिक्षण में सभी चालकों को शामिल होना होगा। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य चालकों को सड़क हादसों से बचाव की जानकारी समेत अन्य उपयोगी बातें बताना है। इस दौरान सभी चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा। चालकों की आंखों की जांच भी कराई जाएगी। यदि आंखों की जांच में किसी भी चालक को दूर या निकट दृष्टि दोष पाया गया तो उन्हें तुरंत चश्मे लगवाने की सलाह दी जाएगी। जिन चालकों की आंखों में ज्यादा दोष मिलेगा, उनसे बसों का संचालन नहीं कराया जाएगा। संविदा चालकों की संविदा समाप्त की जाएगी, जबकि निगम के चालक को बस संचालन से हटा कर अन्य डयूटी में लगाया जाएगा। सोमवार से डिपो पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ होगा।